लोक अदालत को लेकर बैठक करते न्यायिक अधिकारी-स्रोत न्यायालय
- फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्रशिक्षु।
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के लिए आम जन मानस में प्रचार प्रसार करें।
उन्होंने कहा कि पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पंफलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के बाद कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी की ओर से समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पंफलेट एवं स्टीकर मुहैया कराया गया। बैठक में अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेंद्र यादव, बलदेव, प्रियंका, संध्या सोनी, गंगाराम गुप्ता, विनय आदि मौजूद रहे।