फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंदरों के उत्पाद से तीन गांवों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। थाना क्षेत्र के अतरौलिया, गौवापार और पौली गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब छह महीने से बंदरों के उत्पात के चलते उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह होते ही महिलाओं की परेशानी बढ़ जाती है। बंदर रसोई घर में घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जाते हैं। विरोध करने पर महिलाओं पर हमला भी कर देते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण फैयाज अहमद, नजमुल्हूदा, हाफिज नदीम, कामरान, राजू, रामदास और वीरेंद्र ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण घर की महिलाएं रसोई में जाने से भी डरती हैं। बच्चों में भी दहशत है और वे घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के डर से घरों के बाहर या छत पर सोना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें