संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि जिस दौर में देश में सुई तक नहीं बनती थी, उस समय पं. नेहरू ने देश को एम्स, आईआईटी, इसरो, विश्वविद्यालयों और भाखड़ा नांगल बांध जैसी योजनाएं देकर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। उनके योगदान को देशवासी कभी नहीं भूल सकते।
प्रवीण चंद पांडेय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की संस्थाओं को उद्योगपतियों के हाथों बेचकर नेहरू जी को दोषी ठहराने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, शांति देवी, अजय सिंह, अरुण पांडेय, राजीव गोंड आदि रहे।