फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चुनाव पर बात टाल गए पंचायती राज मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को पौली ब्लॉक क्षेत्र ग्रामसभा मकदमपुर उर्फ मछली गांव के निवासी एक कार्यकर्ता राजकरन राजभर के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान शोकाकुल परिवार से मिलकर उन लोगों को ढांढस बंधाया। जब लोगों ने पंचायतों के चुनाव कराने के लिए सरकार की मंशा के विषय में जानने की कोशिश की तो वह टाल गए। कहा कि चुनाव कराना सरकार नहीं चुनाव आयोग का कार्य है। आयोग जब चाहेगा चुनाव करा सकता है। विपक्ष पर वार करते हुए पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश में कई दंगे हुए थे, जिनमें टांडा भी शामिल रहा। भाजपा सरकार में आज तक कहीं भी दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें