फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विदेश कमाने गए पेंटर की इलाज के दौरान मौत

Mon, 09 Sep 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 दिन से सिर में गंभीर चोट लगने से आईसीयू में था भर्ती
विज्ञापन

- महुली क्षेत्र के छितही गांव का रहने वाला

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही गांव निवासी कामगार व्यक्ति दुबई में पेंटिंग का काम करते समय गिर कर घायल हो गया था, जिसकी शनिवार की देर शाम मौत हो गई। घटना की सूचना रविवार को परिजनों को मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का घर पर रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन शव आने के इंतजार कर रहे हैं।
महुली क्षेत्र के ग्राम छितही निवासी 47 वर्षीय अबू तलहा पुत्र जहीरुल हसन 10 साल से विदेश के दुबई स्थित जबल अली फ्रिजोन दुबई में पेंटिंग का काम करता था। परिजन के अनुसार पिछले माह 14 अगस्त को पेंटिंग करते समय गिरकर घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसे अस्पताल में उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार को उसकी तबीयत शाम 6:30 बजे बिगड़ गई। उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सादिया खातून, माता तलीमुलन्निशा का रो-रो करके बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि वह ईद के त्योहार में आने के लिए कह रहे थे। लेकिन कंपनी द्वारा उसे पिछले पांच माह से मजदूरी न देने से वह घर नहीं आ सके। अगर उन्हें समय से मजदूरी मिल गई होती तो यह दिन आज उन्हें नहीं देखना पड़ता। यह कह कर वह रो-रो कर बेहोश हो जा रही है । मृतक अपने पीछे 13 वर्षीय बेटा एहतेशाम, नौ वर्षीय बेटी शिफा को छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें