फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ही खोल लिया धान क्रय केंद्र, कर रहे मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ही खोल लिया धान क्रय केंद्र, कर रहे मनमानी
विज्ञापन

- एडीएम ने पांच क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए
- किसानों की बजाए बड़े व्यापारियों से खरीद रहे धान
- केंद्रों पर खरीद की समुचित व्यवस्था नहीं, रिकॉर्ड मेंटेन करने की नहीं उठा रहे जहमत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में धान खरीद में केंद्र प्रभारी मनमानी पर उतर आए हैं। किसानों से धान न खरीद कर बड़े व्यापारियों से धान की खरीद कर रहे हैं। एक केंद्र प्रभारी ने तो अपने घर पर ही क्रय केंद्र खोल लिया है। खरीद का कोई रिकॉर्ड केंद्रों पर नहीं मिल रहा है। ऐसा हाल एडीएम और एसडीएम की जांच में सामने आया है। एडीएम ने पांच केंद्रों के प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समिति लिमिटेड देवरिया गंगा केंद्र की जांच की गई। जांच में पता चला कि केंद्र प्रभारी ने अपने घर पर ही केंद्र खोल लिया है। न तो खरीद का कोई रिकार्ड है और न ही कुछ बता पाने की स्थित में केंद्र प्रभारी हैं। पीसीयू सिसवनिया बारीडीहा केंद्र पर न बैनर मिला और न ही कोई व्यवस्था। बाट माप तक नहीं है। यहां भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। केंद्र प्रभारी यह भी नहीं बता पाए कि किन-किन किसानों को धान खरीद के लिए बुलाए हैं। डीसीएफ केंद्र बालमपुर में भी ऐसा ही हाल सामने आया। साधन सहकारी समिति लिमिटेड बिसौवा भिटवा एट विकास खंड मेंहदावल भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। केंद्र प्रभारी खरीद में अनियमितता बरत रहे हैं। अभिलेख का रख रखाव नहीं है। किसानों की बजाए बड़े व्यापारियों से धान की खरीद कर रहे हैं। इतना ही नहीं क्रय केंद्र पर धान बेचने पहुंचने वाले किसानों की तौल भी ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। साधन सहकारी समिति लिमिटेड बिसौवा भिटवा, डीसीएफ बालमपुर, पीसीयू सिसवनिया बारीडीहा और साधन सहकारी समिति लिमिटेड देवरिया गंगा के केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया गया है। एडीएम ने कहा कि केंद्र प्रभारियों की मनमानी नहीं चलने पाएगी। एसडीएम के अलावा अन्य टीमें लगाकर नियमित केंद्रों की जांच कराई जाएगी। जहां कहीं गड़बड़ी मिली, वहां के केंद्र प्रभारियों के खिलाफ वैधानिक और विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें