फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धान क्रय केंद्र पर ताला, फिर भी 125 क्विंटल खरीद का दावा

Fri, 10 Nov 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। बृहस्पतिवार को धान क्रय केंद्र हरिहरपुर के कार्यालय और गोदाम के दरवाजे पर तीन बजे ताला लटक रहा था। मौके पर कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहा। सूचना बोर्ड पर केंद्र के खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दर्ज है, लेकिन गोदाम और कार्यालय दोनों में ताला बंद रहा। फोन पर हुई बातचीत में केंद्र प्रभारी हरिहर प्रसाद पाठक ने बताया कि वह केंद्र पर मौजूद थे। बाद में ताला बंद करके चाय पीने चले गए थे। जबकि गोदाम और कार्यालय में न तो कोई कर्मी था और न ही तौल करने के लिए कोई श्रमिक मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें