संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवायोजन विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से सेवा मित्र पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण कराकर सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से नागरिक विभिन्न सेवाएं, जिसमें इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टेंट सर्विस, आर्किटेक्ट सर्विस, कैटर्स, इलेक्ट्रिकल, वाइल्ड केयर, एसी, वाटर कूलर, कारपेंटर, वाशिंग मशीन मकैनिक, आटो मोबाइल्स, गैस चूल्हा रिपेयर, जनरेटर रिपेयर, पेंटर, इन्वर्टर रिपेयर, सिक्योरिटी, कंप्यूटर रिपेयर, योग शिक्षक, आटो मकैनिक, टीवी रिपेयर, टैक्सी सर्विस आदि घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सेवाप्रदाता एजेंसी एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते हैं तथा इन सेवाओं लाभ सेवामित्र पोर्टल अथवा सेवामित्र मोबाइल एप्लीकेशन या टोल फ्री नंबर- 155330 के माध्यम से उठा सकते हैं। सेवामित्र व्यवस्था के अन्तर्गत कौशल प्राप्त युवाओं को सेवाप्रदाता एजेंसी के माध्यम से स्वावलंबन के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही इसमें डे-वर्क ओर प्राजेक्ट-वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध हो सकेंगें। सेवामित्र पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।