फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग के फ्लाईओवर में फंसा पेच

Sun, 07 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग यहां पर बनना है ओवर व्रिज।संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

फ्लाईओवर बनाने का नागरिक कर रहे विरोध, शर्तों के साथ प्रशासन ने दी है एनओसी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर बनाया जाना है। इसकी तैयारी रेलवे के साथ ही प्रशासन कर रहा है, लेकिन, स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते पेंच फंसता नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से आसपास के दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हो जाएगी। कई के मकान इसकी जद में आ जाएंगे। इससे काफी नुकसान होगा। इसको लेकर सांसद से लगायत जिलाधिकारी तक स्थानीय नागरिक अपनी फरियाद कर चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने भी शर्ताें के साथ ही ओवरब्रिज बनाने की अनुमति दी है। विरोध के चलते निर्माण कार्य शुरू होने में बाधा खड़ी हो गई है।
शहर के त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्राॅसिंग खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के काफी नजदीक है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 66 जोड़ी सवारी गाड़ियों के साथ करीब 100 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इसके चलते यह क्राॅसिंग अक्सर बंद रहता है। इसके कारण रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने यहां पर अंडरपास बनाए जाने के लिए आंदोलन शुरू किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की पहल पर यहां रेलवे मंत्रालय ने फ्लाईओवर को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही तितौवा स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर भी फ्लाईओवर की मजूरी मिली है। त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मंजूरी के बाद स्थानीय लोग विरोध करना शुरू कर दिए। आसपास के निवासी सत्येंद्र कुमार, जसवीर सिंह, श्याम कुमार, बैजनाथ आदि ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से अधिकतर भाग इसके नीचे चला जाएगा। इससे कारोबार चौपट हो जाएगा और रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा। ऐसे में यहां पर फ्लाईओवर तहसील की ओर से ले जाया जाए। लोगों ने सांसद प्रवीण निषाद सहित डीएम को ज्ञापन देकर अंडरपास बनवाए जाने की मांग की है।
इधर, प्रशासन ने रेलवे प्रशासन को इस शर्त के साथ एनओसी दिया है कि निर्माण कार्य के दौरान गेट बंद न किया जाए। अब यहां फ्लाईओवर बनाने में विरोध के चलते बाधा खड़ी होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


जनभावनाओं से कराया जाएगा अवगत : सांसद
शहर के त्रिपाठी मार्केट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर की मंजूरी मिली है। इसका स्थानीय नागरिक व व्यापारी विरोध कर रहे हैं। ऐसे में जनभावनाओं से रेल मंत्रालय काे अवगत कराया जाएगा।
- प्रवीण निषाद, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें