फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मामी ने लगाया भांजे की पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप

Sun, 07 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव के रहने वाले युवक की मौत का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को मृतक की मामी भांजे की मौत की सूचना पाकर पहुंची तो उसने भांजे की पत्नी पर हत्या करने का आरोप मढ़ते हुए कार्रवाई की मांग की।

बृहस्पतिवार की सुबह एक गांव निवासी महिला अपने पति को इलाज कराने के बहाने साथ लेकर गई और देर शाम लौटी तो पति साथ में नहीं थे। गांव के लोग जब युवक की बाबत पूछे तो उसने अपने पति की मौत होने और उनका अंतिम संस्कार कर देने की बात बताई। युवक की अचानक हुई मौत गांव के लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच-पड़ताल करके चली आई। मृतक के माता-पिता लखनऊ में रहते हैं। बेटे की अचानक हुई मौत की बात सुनने के बाद घर पहुंचे तो असलियत समझते उन्हें देर नहीं लगी।
विज्ञापन

मृतक के पिता का कहना है कि बेटे की हत्या बहू ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर की है। थाने में तहरीर देने पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। दूसरी तरफ मृतक की मामी भांजे की मौत की खबर सुनकर दंग रह गई। मृतक की मामी का कहना है कि भांजे की पत्नी का गांव निवासी एक युवक से लंबे समय से अवैध संबंध है। इसकी जानकारी जब भांजे की हुई तो उसने विरोध किया। इसकी वजह से भांजे की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बगैर किसी सगे संबंधी को सूचना दिए आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। कोई साक्ष्य हाथ लगते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें