फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर में ओवरब्रिज निर्माण प्रक्रिया में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित सूती मिल रोड पर 694 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए सेतु निर्माण निगम द्वारा हल्का लेखपालों के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ की भूमि की पैमाइश पूरी कर निशानदेही कर ली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार व निगम के अमीन छेदी पाल ने स्थलीय निरीक्षण किया और ओवरब्रिज निर्माण में जिनकी भूमि या मकान आ रहे हैं, उनसे मिलकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया पूरी करने में लगे रहे। सहमति व शपथपत्र मिलते ही लोगों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण कर कार्य को अविलंब शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि मगहर में सरकार द्वारा बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर इंडस्ट्रियल हब बनाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मगहर से सूती मिल जाने वाली रोड पर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाकर सीधे गोरखपुर के खजनी रोड से जोड़ते हुए बनारस तक का सफर भी आसान करने की तैयारी है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के लिए प्रभावित भूमि में मगहर खास, काजीपुर, रसूलपुर, मोहम्मदपुर कठार के लोगों की भूमि/ मकान आ रहे हैं। इसकी पैमाइश हल्का लेखपालों द्वारा की जा चुकी है। मगहर से सूती मिल की तरफ जाने वाली रोड पर जहां से ओवरब्रिज बनना शुरू होगा, वहां से सड़क के बीचो-बीच से दोनों तरफ नौ-नौ मीटर एरिया कवर करने के लिए भूमि नाप कर उसे चिह्नित किया गया है।
इसके फलस्वरूप तमाम लोगों की दुकानें, मकान व खेत की जमीनें जा रही हैं। उनको अधिग्रहण कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह ओवरब्रिज 694 मीटर लंबा होगा। जितनी सड़क बनी हुई है, उसी पर ओवरब्रिज बनेगा, बाकी सड़क के अलावा जो भूमि चिह्नित की जा रही है वहां लिंक रोड के साथ ही नाले का निर्माण होगा।
यह ओवरब्रिज सूती मिल रोड पर स्थित मस्जिद के पहले से बनकर उसी मार्ग से होते हुए रेलवे क्राॅसिंग फाटक के ऊपर से गुजरकर सीधे मिल के पिछले हिस्से में जाकर रोड में मिल जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण की जद में लगभग 50 मकान व 20 लोगों की भूमि प्रभावित हो रही है।
मंगलवार को सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार ने निरीक्षण के बाद बताया कि जिन लोगों के मकान, दुकान, चहारदीवारी, खाली भूमि या पक्का मकान, सहन आदि हिस्से ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित हो रहे हैं, उनसे सहमति ली जा रही है। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें