रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के अमौली रामजानकी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में जा घुसी, झोपड़ी में बैठे पांच लोग घायल हाे गए। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अमौली के पास रामजानकी मार्ग के बगल में महुरइया टोला निवासी मोहम्मद इसराईल, राजमन, जुगनू, सूफीयान और रिजवान अपने घर के सामने झोपड़ी में बैठे थे। इसी दौरान रामपुर बारहकोनी निवासी एक व्यक्ति कार सीखने के लिए रामजानकी मार्ग पर लेकर जा रहा था। कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई। जहां बैठे पांच लोग घायल हो गए। एसओ अजय सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। ह