धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बरधाट गांव के लवकुश साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके बैंक खाते से 17 हजार रुपये कट गए। आंगनबाड़ी के पोषण ट्रैकर में फीडिंग करने के लिए ओटीपी मांगा गया था। इससे पूर्व गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति को वह कॉन्फ्रेंस पर लिया था। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरधाट गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति विश्वनाथ के फोन पर मंगलवार शाम कॉल आई। कहा गया कि प्रधानमंत्री वंदना योजना के तहत गांव क लोगों के नाम फीड करने हैं। उन लोगों को कृपया लाइन पर ले लीजिए। विश्वनाथ ने गांव के एक व्यक्ति को फोन कर लाइन पर लिया। इसके बाद विश्वनाथ का फोन हैक कर लिया गया। सहमति के नाम पर सिर्फ लाभार्थियों से विश्वनाथ की बात कराई जाती रही। दो व्यक्तियों से वार्तालाप के दौरान साइबर ठग ने ओटीपी मांगा पर उनके खाते में पैसे न होने के कारण वह बच गए। गांव के ही लवकुश की पत्नी पूजा धात्री हैं। उनको जालसाज ने लाइन पर लिया। उससे कहा गया कि पोषण ट्रैकर की फीडिंग की जा रही है। ओटीपी जाएगा उसे बता दीजिए। उससे पहले विश्वनाथ से विश्वसनीयता के लिए सहमति दिला दी गई थी। ओटीपी बताने के बाद तीन बार में लवकुश के खाते से 17 हजार रुपये कट गए।
विश्वनाथ का कहना है कि जब उसे बात करनी होती थी तब तक सभी की बात सुनने को मिलता था। ओटीपी और अन्य बात के दौरान मुझे म्यूट कर दिया जाता था। पीड़ित लवकुश ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी है।