फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में उन्मुखी कार्यक्रम सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बीआरसी हैंसर बाजार में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षिक माहौल बेहतर बनाने के लिए अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक गणेश चंद चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम विद्यालयों के सर्वांगीण विकास और शैक्षिक माहौल बेहतर करने की दिशा में मजबूत स्तंभ का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सब पढ़े, सब बढ़े नारा को चरितार्थ करते हुए सरकार चारों दिशा में कदम उठा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि तमाम विद्यालयों में अभी भी दिव्यांग शौचालय अधूरा पड़े हुए हैं, जिससे दिव्यांग बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी के के दुबे, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, अजय राय, महेंद्र भारती आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें