संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एएसपी शशि शेखर सिंह ने मंगलवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इसके उपरांत पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया।