किशोर व किशोरी को घर पहुंचाने का निर्देश, कोलकाता के रहने वाले हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय व सदस्य सत्यप्रकाश उर्फ टीटू के समक्ष मंगलवार को पुलिस ने थाना चारु मार्केट कोलकाता पश्चिम बंगाल की 14 वर्षीय किशोरी एवं 17 वर्षीय किशोर को संरक्षण के लिए लाया गया। किशोर व किशोरी के विषय में कोलकाता में दर्ज अपहरण के मामले में बरामदगी के उपरांत यह कार्रवाई की गई। दोनों को उनके घर पहुुंचाने का निर्देश दिया गया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और सदस्य सत्य प्रकाश उर्फ टीटू , विद्यानंद, नुजहत नसीम खानम को विवेचक द्वारा अवगत कराया गया कि किशोर व किशोरी के संबंध में कोलकाता में दर्ज अपहरण के मामले में पता चलने पर वह जनपद में आए और एक मोहल्ले में रहने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ समिति के समक्ष पेश किया। दोनों को उनकेे घर कोलकाता पहुंचाए जाने के लिए मुकदमा विवेचक उपनिरीक्षक पीके बल को निर्देशित किया गया। समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय द्वारा दोनों के शिक्षा दीक्षा और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।