फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज करने का आदेश

Mon, 24 Apr 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीजेएम हरिकेश कुमार ने केसार गांव के प्रधान और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है। पीड़ित कोटेदार का आरोप है कि प्रधान और दो अन्य लोगों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गेहूं, चावल, रिफाइन की मांग की थी। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता अभिशेष मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केसार के रहने वाले कोटेदार राजेंद्र लाल ने कोर्ट में फरियाद की थी। कहा था कि ग्राम प्रधान हरवेंद्र प्रताप सिंह से गोशाला में बछड़ा छोड़ने की बात पर नौ सितंबर को विवाद हो गया था। पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने कमतर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया था। आठ अक्तूबर 2022 को समय 4.30 बजे शाम को गांव के उत्तर भट्ठे के पास खलीलाबाद जाते समय हरवेंद्र प्रताप सिंह व दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहते हुए पीटने लगे।
शोर करने से पहले उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा कर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद हर महीने गेहूं, चावल, रिफाइन देने के लिए कहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने आरोपी प्रधान हरवेंद्र प्रताप सिंह निवासी केसार और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें