न्यायालय सिविल जज सिनियर डिवीजन ने दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। न्यायालय सिविल जज सिनियर डिवीजन एसीजेएम संजय राज पांडेय की कोर्ट ने बच्चों के बीच विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीड़िता व उसके बच्चों को मारने पीटने, मकान में तोड़फोड़ करने के मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध मेंहदावल पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
मेंहदावल क्षेत्र के मोहल्ला केवटलिया सनी की रहने वाली मुनिया ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 15 मई 2024 को धर्मेंद्र, मीना, लक्ष्मण, शम्भू, कौलपाती ने उसको तथा उसके बच्चों को मारे-पीटे। जान से मारने की धमकी दी। सामान तोड़-फोड़ दिए। इनके विरुद्ध मेंहदावल पुलिस को केस दर्ज करने की गुहार लगाई, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसलिए कोर्ट की शरण ली। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों के विरुद्ध मेंहदावल पुलिस को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद