संतकबीरनगर। सिविल जज सीनियर डिवीजन व एसीजेएम संजय राज पांडेय की कोर्ट ने घर में घुसकर मारने-पीटने और सामान लूटने के मामले में 19 लोगों के विरुद्ध मेंहदावाल पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम बीमापार सीयर निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि उसके गांव के 19 लोग चार जुलाई को एक राय होकर उसके घर पर लाठी-डंडा लेकर चढ़ आए और घर में घुसकर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को अपशब्द कहते हुए मारे-पीटे और सामान लूट लिए। पुलिस को फोन करने पर पुलिस आई और उसके परिवार को अस्पताल ले जाकर पांच सदस्यों का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को डाक से सूचना दी। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद लक्ष्मण, बलदेव, गिरधारी, सुरेंद्र, राकेश, शिव कुमार, झिनक, उषा, किस्मती, कमली, लाली, सुधा, संतरा, हेमराजी, फूलमती, राम अचल, आरती, दिलीप निवासी बीमापार सीयर पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।