फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 28 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की अदालत ने उधार दिए रुपये मांगने पर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने, जान से मारने की धमकी देने और जेब से रुपये निकालने के मामले में सुनवाई के बाद दो भाइयों के खिलाफ एसओ महुली को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना महुली क्षेत्र के नाथनगर निवासी दुकानदार अनुराग ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी नाथनगर चौराहे पर बैग की दुकान है। उसकी दुकान से विशाल और विवेक ने एक बैग उधार लिया और रुपये मांगने पर नाराज होता था। 23 जून 2025 को शाम 6 बजे वह अपनी बाइक में तेल भराने भिटनी चौराहे पर गए थे। उसी समय विशाल व विवेक बाइक से आकर अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से विशाल ने 700 रुपये निकाल लिया। मामले में महुली थाना व एसपी को सूचना देने के बाद भी दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें