फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज करने के आदेश

Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की अदालत ने महिला का स्नान करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए जाने के आरोपी हरिकेश व जान से मारने की धमकी देने में आरोपी के भाई राकेश के विरुद्ध थानाध्यक्ष धनघटा को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। थाना धनघटा अंतर्गत ग्राम की पीड़ित महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसके पड़ोस का आरोपी उसके घर आता जाता था। 15 जुलाई 2023 को आरोपी ने उसका स्नान करते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें