फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल व पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन कराएं संचालक

Sun, 07 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने जनपद में संचालित समस्त निजी चिकित्सालय, क्लीनिक, हाॅस्पिटल, नर्सिंग होम, मैटरनिटी होम, मेडिकल हेल्थकेयर सर्विस, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, प्राइवेट लिमिटेड पब्लिक लिमिटेड, सोसाइटी ट्रस्ट की ओर से संचालित चिकित्सालय के संचालकों को सूचित किया है कि अपने केंद्र का पंजीकरण व नवीनीकरण करा लें। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर हार्ड काॅपी सीएमओ कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा कर दें। इसके बाद पंजीकरण, नवीनीकरण के लिए आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बताया कि पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए बायोमेडिकल वेस्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र व अग्निशमन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें