फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आठ किसानों से खरीदा गया 427.50 क्विंटल गेहूं

Sun, 07 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में 66 गेहूं क्रय केंद्र संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीर नगर। जनपद में बने गेंहू क्रय केंद्रों पर शनिवार तक किसानों से 427.50 क्विंटल गेहूं खरीद हुई। जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों से गेंहू खरीद के लिए जनपद में 1 मार्च से ही 66 गेंहू क्रय केंद्र खुले हैं। कई केंद्रों पर आज 427.50 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। इस वर्ष 4 लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित है।किसान क्रय केन्द्रों पर गेंहू लेकर पहुंच रहे हैं। गेंहू क्रय के लिए 66 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के 22, पीसीएफ के 41, भारतीय खाद्य निगम के दो और मण्डी समिति का एक गेंहू क्रय केन्द्र बनाया गया है। क्रय केन्दों पर किसानों की सुविधा के लिए डस्टिंग मशीन आदि की व्यवस्था है। मौसम के उतार चढ़ाव ने किसानों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेंहू की कटाई अभी शुरू हुई है ऐसे में यदि बारिश हुई तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें