मेंहदावल। थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया। इसमें एक दर्जन लोग पकड़े गए। थाना अध्यक्ष ने कड़ी फटकार लगाई और माफीनामा के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बनकसिया पुलिस चौकी क्षेत्र के करमैनी घाट तथा आस पास के क्षेत्रों में मजनू अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। संवाद