फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने महिला अत्याचार के विरुद्ध किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। पुलिस ने रक्षाबंधन पर थाना क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही प्रदेश सरकार की बुजुर्ग महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा का पालन कराने के लिए शुक्रवार को तत्पर दिखी। महिलाओं को थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जागरूक करते हुए महिला अपराध के विरुद्ध उनकी सजगता को लेकर जागरूक किया। यही नहीं रक्षाबंधन पर परिवहन निगम के बस स्टैंड पर पुलिस कर्मियों के साथ बुजुर्ग महिलाओं को परिवहन निगम की बस सेवा में सीट दिलाने के साथ ही निशुल्क यात्रा करने की भी जानकारी दी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिला अपराध के विरुद्ध आप लोग जागरूक हों। प्रदेश सरकार ने 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क परिवहन निगम की बस यात्रा में यात्रा करने की सुविधा प्रदान की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें