फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं है ऑपरेशन की व्यवस्था

विज्ञापन
सीएचसी सेमरियावां की फोटो।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं है ऑपरेशन की व्यवस्था
विज्ञापन

- सांथा, सेमरियावां और नाथनगर सीएचसी से मरीजों को जिला अस्पताल किया जाता है रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। सांथा, सेमरियावां और नाथनगर सीएचसी में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। इन अस्पतालों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं और सामान्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिले में एक जिला अस्पताल और छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिला अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा है, लेकिन सांथा, सेमरियावां और नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें में ऑपरेशन की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सांथा में हर माह करीब 20 प्रसूता महिलाओं की डिलेवरी होती है उनमें से करीब आठ का ऑपरेशन होना होता है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। यही हाल सेमरियावां सीएचसी का भी है, वहां से भी मरीजों को ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता है। इन अस्पतालों में प्रसूताओं के ऑपरेशन के अलावा अन्य सामान्य ऑपरेशन की भी कोई सुविधा नहीं है।
शनिवार को सीएमओ डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने सीएचसी सेमरियावां में ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए वहां के अधीक्षक ने उपकरण न होने की बात कही। जिस पर सीएमओ कुछ बोल न सके।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के तीन सीएचसी पर ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। यहां पर जल्द ही इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की योजना है। उपकरण के साथ ही यहां पर प्रसूताओं के ऑपरेशन के लिए महिला चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें