प्रभारी मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर बुद्धपूर्णिमा की छुट्टी के दिन भी बुधवार को भी विकास भवन कार्यालय खुला रहा।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन के आगमन की तैयारी को लेकर बुद्धपूर्णिमा की छुट्टी के दिन भी बुधवार को भी विकास भवन कार्यालय खुला रहा। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी जहां अभिलेख दुरुस्त करने में जुटे रहे ,वहीं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में साफ-सफाई भी हुई। प्रभारी मंत्री गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे कार से लखनऊ से रवाना होंगे और 12 बजे पीडब्लूडी विभाग के डाक बगले में पहुंचेंगे। एक बजे से दो बजे तक सांसद, विधायक के साथ बैठक करेंगे और तीन बजे से साढ़े चार बजे तक जिला योजना समिति की बैठक करेंगे।
साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक स्थानीय कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे और फिर साढ़े सात बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम के बीच में किसी सरकारी विभाग का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर विकास भवन में साफ-सफाई कार्य हुआ। कोतवाली में भी सफाई कार्य और दीवारों की रंगाई पुताई कराई गई।
विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, एआरआर कोआपरेटिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, डीडीओ, पीडी, सीडीओ, डीपीओ, डीएसटीओ, जिला कृषि अधिकारी और मत्स्य विभाग के कार्यालयों में सफाई कार्य के साथ रिकार्ड दुरुस्त किए गए। पीडी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रभारी मंत्री गुरुवार को जिले में आ रहे है। इसके मद्देनजर तैयारी कराई गई।