फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे में मुसीबत का सबब बनेंगे खुले पड़े नाले

Mon, 16 Dec 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर खुले पड़े नाले को नहीं ढंका गया।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में कई जगह नाले खुले हुए हैं। इसके कारण हादसा होने की आशंका बनी हुई हैं। खासकर कोहरा पड़ने पर यह खुले नाले लोगों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इसके बाद भी नगर पालिक प्रशासन खुले नालों को बंद करने पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंहदावल बाईपास के सर्विस लेन पर नाला खुला हुआ है। बरसात के मौसम में नालों की सफाई कराई गई थी, लेकिन नाला को ढकने का कार्य नहीं हुआ। वर्तमान में इधर से होकर बड़ी संख्या में वाहन और पैदल लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति शहर के जूनियर हाईस्कूल के पास देखने को मिल रही है। यहां पर भी नालों को बंद नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है जबकि बच्चे यहां पढ़ने और खेलने के आते हैं। इसके साथ ही बैंक चौराहा से बंजरिया होकर नेदुला बाईपास और एचआरपीजी कॉलेज से लेकर शुगर मिल चौराहा तक भी नाला खुला हुआ है।
-
खतरनाक हैं खुले नाले, कभी भी हो सकता है हादसा
शहर के मेंहदावल बाईपास पर खुला नाला खतरनाक है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को आना-जाना होता है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस क्षेत्र के निवासी प्रेमचंद्र, रमेश कुमार आदि ने कहा कि खुले नालों को बंद कराया जाना चाहिए, ताकि लोगाें को समस्या से निजात मिल सके। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी नालों को ढकने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

कोट
जहां पर भी नाले खुले हुए हैं, उन्हें जल्द ही ढकने का कार्य कराया जाएगा। सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि सफाई के बाद नालों को तत्काल बंद कराए, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें