फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुई ओपीडी, पहले दिन कम पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुई ओपीडी, पहले दिन कम पहुंचे मरीज
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभी सिर्फ सर्जरी ओपीडी, यहां पहुंचे 43 लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सर्जरी ओपीडी और सीएचसी-पीएचसी पर सामान्य ओपीडी सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। ओपीडी सेवा शुरू होने पर पहले दिन मरीजों की संख्या कम रही है। जिला अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में पहले दिन 43 मरीज पहुंचे।
कोरोना संक्रमण में तेजी आने पर दो माह पूर्व अस्पतालों की ओपीडी व आईपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। हाल में संक्रमितों की संख्या में कमी आने पर शासन ने चार जून से ओपीडी सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला अस्पताल में सर्जरी ओपीडी सेवा शुरू हुई। इस दौरान कुल 43 मरीज पहुंचे जो विभिन्न प्रकार के इलाज से संबंधित थे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि अभी जिला अस्पताल में सर्जरी ओपीडी सेवा शुरू हुई है। सामान्य ओपीडी के लिए निर्देश नहीं आया है। जैसे ही निर्देश आएगा सामान्य ओपीडी सेवा शुरू कर दी जाएगी। सामान्य ओपीडी न शुरू होने से जिला अस्पताल के ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले की सीएचसी और पीएचसी पर सामान्य ओपीडी सेवा शुरू हो गई। हर अस्पताल में फीवर क्लीनिक अलग से खुला है। यहां मरीजों के आने पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सीएचसी पीएचसी पर ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन कम संख्या में मरीज आए थे। जिनका इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को कोरोना के कुछ भी लक्षण दिखें वह तत्काल कोविड की जांच करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें