फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सफाई के लिए सिर्फ एक मशीन, बीमारियां तो फैलेंगी

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास  के पास जाम पड़ा नाला।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया सहित संक्रामक बीमारियों को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से अभियान चलाने का भी दावा किया जा रहा, लेकिन शहर की नालियों की सफाई कराने के लिए इंतजामों को मुकम्मल करने की कोशिश की शुरूआत अभी बाकी है। शहर में कुल 34 नाले है, जबकि सफाई के लिए सिर्फ एक मशीन है, जिसकी वजह से व्यवस्था लचर है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में सफाई कर्मियों की अच्छी खासी तादात है। 11 नियमित सफाई कर्मी है, जबकि 62 संविदा सफाई कर्मी के साथ ही 250 आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मी लगे हैं। इनमें से नौ सफाई कर्मियों को ड्राइवर तथा 18 को उनके साथ लगाया गया है। पालिका के पास पांच टैंपों, चार ट्रैक्टर-ट्राॅली, एक डंपर और एक जेसीबी मशीन है। इसके बाद भी शहर की नियमित सफाई न होने से नाले जाम हो गए हैं। उनसे उठ रही दुर्गंध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के जूनियर हाईस्कूल, गोलाबाजार, अंसार टोला, मुखलिसपुर रोड, बंजरिया आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां नाला जाम हैं। नालों की सफाई में सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोग अपनी सुविधा के लिए नालों पर चबूतरा बना लिए हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि नालियों की सफाई के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 50 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। शहर के निवासी आरिफ खान, जावेद, सु्ग्रीव कुमार आदि ने कहा कि संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नालों की साफ-सफाई कराया जाना आवश्यक है, ऐसा नहीं किया गया तो बीमारियां फैलेंगी।
0000000000000000000
नालियों की नियमित सफाई के लिए कर्मियों को लगाया गया है। जहां पर दिक्कत है, वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि कूड़ा-करकट नालियों में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विनय कुमार मिश्र, ईओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें