फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरु गोबिंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए मांगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर।गुरु गोबिंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए शासन ने आवेदन मांगा है। इसमें प्रदेश में निवास करने वाले व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति, जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वाेत्कृष्ट कार्य किया हो, तथा इसके लिए पूर्णतः समर्पित रहा हो, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिवस पांच जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत एक लाख रुपये का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाने की व्यवस्था है। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों के आवेदनपत्र को संकलित कर निर्धारित तिथि तक शासन को उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो पात्रता है, उसके अनुसार भारत का मूल नागरिक हो। उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो। मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। गुरु गोबिंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें