फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवहन सुविधा से महरूम धनघटा के लिए लिए सिर्फ एक बस

Wed, 21 May 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में सवारी का इंतजार करता ऑटो चालक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा, महुली और नाथनगर के लिए परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं है। जिसकी वजह से यहां के लोगों को प्राइवेट वाहनों से आना जाना मजबूरी है। लोगों को उम्मीद जगी है कि मुखलिसपुर बस स्टेशन का जीर्णोद्धार होने के बाद बसें चले तो राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला मुख्यालय से धनघटा के लिए प्रतिदिन परिवहन निगम की एक बस जाती है। लेकिन यह बस महुली और अन्य जगहों पर नहीं जाती है। जिसकी वजह से लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। महुली कस्बे के दीनदयाल, शिव प्रसाद, शिवम मिश्र आदि ने बताया कि अगर परिवहन निगम की बस सुबह के लिए जिला मुख्यालय के लिए जाती तो ठीक रहता है और शाम को एक बस मुख्याल से महुली के लिए जरूरी है।
जिससे की शाम के समय सवारी न मिलने पर परिवहन निगम के बस की सेवा ली जा सके। यहां के लोग बस्ती भी आते-जाते हैं। जिससे बस्ती के लिए भी बस चलना जरूरी है। उनका कहना है कि मुखलिसपुर बस स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए रकम मिली है। उम्मीद है कि यहां पर बस रुकेगी और हर रूट पर सेवा मिलेगी। लोगों ने मांग की एक बस महुली के लिए भी चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दुबे ने बताया कि धनघटा के लिए एक बस जाती है। अन्य मांगों के लिए उच्चाधिकारी स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें