फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पतालों में ऑनलाइन पंजीकरण, मिलेगी सहूलियत

Wed, 22 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में मरीजों का आनलाइन पर्ची बनता कर्मचारी।
विज्ञापन
आईडी के आधार पर प्रदेश के किसी भी अस्पताल में हो सकेगा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद, मेंहदावल और मलौली में मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होने लगी है। इससे हाथ से पर्चा बनाने से निजात मिल गई है। मरीजों को भी इलाज में सहूलियत उपलब्ध होगी।
पूर्व में जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में कांउटर लगाकर मरीजों का पर्चा बनाया जाता रहा है। इसके लिए मरीजों को लाइन लगानी पड़ती थी। अब शासन के निर्देश पर मरीजों के पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत मरीजों को मोबाइल फोन नंबर के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण कराना है। इससे आईडी मिलेगी और ओपीडी के लिए संबंधित चिकित्सक के पास जाना होगा। वहां जांच के बाद मरीज का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर फीड होगा।
विज्ञापन

इसी आईडी पर यदि मरीजों को प्रदेश के किसी भी अस्पताल में दिखाने की जरूरत होगी तो रेफर किया जा सकेगा। वहां पर उसे भर्ती होने में आसानी होगी। डॉक्टर को मरीज के रोग के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी और उपचार में सुविधा होगी। इससे एक बार पंजीकरण कराने के बाद बार-बार पर्चा बनवाने से निजात मिलेगी और कर्मचारियों पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में ऑनलाइन पंजीकरण कराने आए दिनेश कुमार, राम चेत आदि ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण हो रहा है। इससे इलाज के लिए चिकित्सक की बारे में भी जानकारी मिल जा रही है। सीएचसी अधीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई है। इससे मरीजों को तमाम सहूलियत मिलेगी। किसी मरीज को इलाज के लिए प्रदेश के किसी भी अस्पताल में रेफर करने में वहां इसी आईडी से मरीज का पूरा डाटा चिकित्सक को मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें