फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती के साथ छेड़छाड़ के दोषी को एक वर्ष सश्रम कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत ने अनुसूचित जाति की युवती के साथ छेड़खानी करने जानमाल की धमकी देने के मामले में दोषी इसरार उर्फ लाला को एक वर्ष सश्रम कारावास व 2500 रुपये अर्थ दंड से दंडित किया। अर्थ दंड अदा न करने पर दोषी को एक माह अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने थाना कोतवाली में तहरीर दी कि वह अनुसूचित जाति की महिला है और उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। वह चार बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोपी ने 24 मार्च 2018 की रात करीब 11-12 बजे उसकी लड़की का हाथ पकड़कर घसीटते हुए उसे ले जाने लगा। विरोध करने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।
थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हुआ। विवेचक ने विवेचना के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। आरोपी ने आरोप से इन्कार कर विचारण की मांग की। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की अदालत में अभियोजन की ओर से सात गवाह प्रस्तुत किए गए। गवाहों के बयान व पक्षों की दलील के मद्देनजर इसरार उर्फ लाला को दोषी पाए जाने पर एक वर्ष सश्रम कारावास व दो हजार पांच सौ रुपये अर्थ दंड से दंडित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें