फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, 11 नमूने लिए गए

विज्ञापन
ाद की दुकान की जांच कर रहे जिलाकृषि अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, 11 नमूने लिए गए
विज्ञापन

- जिले के 14 खाद दुकानों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल की ओर से गठित संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को खाद दुकानों पर छापा मारा। इसमें एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए बिक्री प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील मेंहदावल में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने 14 दुकानों की जांच करते हुए चार नमूने एकत्र किए। साथ ही जायसवाल ट्रेडर्स राजघाट के द्वारा अभिलेख पूर्ण नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसी प्रकार तहसील खलीलाबाद क्षेत्र में उप कृषि निदेशक ने आठ उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच करते हुए कुल दो नमूने लिए। सद्गुरु खाद भंडार पायल पार के द्वारा जांच में अपेक्षित सहयोग न किए जाने के कारण खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जबकि धनघटा तहसील क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी ने 10 बिक्री केंद्रों का जांच करते हुए पांच उर्वरक के नमूने लिए गए। उन्होंने कहा कि एकत्र किए गए नमूने प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें