फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक क्विंटल अवैध पटाखा बरामद, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 Oct 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर लगभग क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी पर अवैध भंडारण के मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

आगामी त्योहार को देखते हुए अवैध पटाखों के परिवहन, बिक्री और भंडारण पर रोकथाम के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर जांच पड़ताल किया। प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखा की दुकान नन्दौर बाजार व सहजनवा तिराहे से बेचते व भंडारण किए बरामद किया। पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन बरनवाल व श्याम बरनवाल निवासी ग्राम नावध थाना बखिरा और ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम कस्बा बखिरा सहजनवा रोड के खिलाफ केस दर्ज किया। उनके पास से पुलिस ने चार बोरी में करीब 75 किलोग्राम और दो बोरी में 25 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद कर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें