मेंहदावल। नगर क्षेत्र में कुल पांच पेट्रोल पंप हैं। सोमवार को कस्बे के एक पंप पर पेट्रोल तथा डीजल न होने के कारण उपभोक्ताओं को अन्य पंपों पर तेल भरने के लिए जाना पड़ा। फिलहाल चार पंपों पर डीजल तथा पेट्रोल उपलब्ध बताया जा रहा है।
मेंहदावल नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप सोमवार को ड्राई रहा। इस पर पेट्रोल तथा डीजल उपलब्ध नहीं था। वर्तमान में डीजल तथा पेट्रोल को लेकर परेशानी चल रही है। पेट्रोल पंपों पर समय से तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वर्तमान समय में वैवाहिक मौसम होने के कारण डीजल तथा पेट्रोल की मांग भी बढ़ गई है, ऐसे में कम आपूर्ति पेट्रोल पंप स्वामी से लेकर उपभोक्ताओं के लिए कठिनाई पैदा हो रही है।