अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। पौली क्षेत्र के मड़पौना में तालाब में नहाने एक शख्स की डूबने से मौत हो गई।
रोसया प्रतिनिधि के अनुसार चौराकला के राजस्व गांव मंझरिया निवासी रामचंदर निषाद (45) मड़पौना में राम जानकी मार्ग के बगल स्थित पोखरे में स्नान कर रहे थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पोखरे के बाहर खड़े लोगों की नजर जब पोखरे में गई तो रामचंदर नहीं दिखे। शोर मचाए तो लोग जुटे और परिजन भी आ गए। पोखरे में तलाश किया गया तो कुछ देर बाद रामचंदर की लाश मिली। परिजन शव को लेकर घर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने लाश का पोस्ट मार्टम कराने से इंकार कर दिया। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं है।