संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने चोरी के सामान समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोतवाल पंकज कुमार पांडेय के अगुवाई में शुक्रवार को आरोपी मोहम्मद अयान निवासी सवापार वार्ड नंबर एक हरिहरपुर थाना महुली को नौरंगिया मैनसिर नहर पुलिया के पास पकड़ा गया। उसके पास चोरी के मोबाइल व 5 साड़ी, आधारकार्ड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 15 अक्तूबर को सौरभ शुक्ल निवासी बेलपोखरी ने 13 अक्तूबर को अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अयान को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद