सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के झुड़िया पुल पर रविवार की शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दो बाइक सवार घायल हो गए। बेलहर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया।
रविवार की शाम करीब 6.30 बजे सुखविंदर पासवान (28) पुत्र चंद्रशेखर, दुर्गेश मौर्या (24) सोमई निवासी रसूलपुर थाना दुधारा व मुन्ना यादव (22) रामनवल निवासी टड़वा थाना मेंहदावल बांसी की तरफ से आ रहे थे। झुड़ियां मोड़ पर ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई] जिससे बाइक सवार घायल हो गए। बेलहर पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मुन्ना यादव को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेलहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।