फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SantKabirNagar: बाइक-साइकिल की टक्कर में एक की मौत, दो घायल, नियमों को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Mon, 04 Jul 2022 07:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोहरैया (संतकबीरनगर)

सार

फेरुनाथ मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर के लोहरैया में फेरुनाथ मंदिर के पास एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली भेजा।

विज्ञापन


रविवार देर शाम बभनौली गांव निवासी 26 वर्षीय राकेश पुत्र ज्ञानदास और 23 वर्षीय भीम पुत्र राम नरेश एक ही बाइक से सिकरीगंज की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भैसही गांव के धुसवा टोला निवासी 50 वर्षीय राजेश चौहान साइकिल से सिकरीगंज की ओर जा रहे थे। फेरुनाथ मंदिर के पास बाइक सवार ने राजेश को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। जहां से बाइक सवार राकेश को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में राकेश की मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें