संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मारपीट में घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। थाना धनघटा क्षेत्र के ककरहा गांव से कालर ने दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया। उनमें हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल घनानंद पांडेय पुत्र रामाश्रय पांडेय निवासी ककरहा को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी मलौली भेजवाने के साथ ही धनघटा पुलिस को अवगत कराया। पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, और घायल का समय से दवा उपचार हो गया। संवाद