फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के देवरियागंगा गांव में 11 मई को हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 मई को मौत हो गई। पत्नी बिदू देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवरियागंगा गांव निवासी विंदू देवी ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि 11 मई को उनके पति मजदूरी करके घर आ रहे थे। धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर देवरियागंगा के पास मुराली अग्रहरि के घर के सामने अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल पति हनुमंत शर्मा को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां 15 मई को उपचार के दौरान पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें