फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की टक्कर से एक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धनघटा मार्ग स्थित पायलपार चौराहे पर रविवार को देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल के बेटे धर्मेंद्र की मानें तो उनके पिता रामकरण यादव (50) पुत्र विभूति यादव निवासी बेलवा थाना महुली खलीलाबाद से घर जा रहे थे। धनघटा मार्ग पर पायलपर चौराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। आसपास मौजूद लोगो ने उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाॅक्टरों ने गंभीर स्थित देखते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें