फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजी घायल
विज्ञापन

- दुधारा क्षेत्र के खटियावां के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के खटियावां के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की भिड़त में मामा की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठी भांजी घायल हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके पर वाहन छोड़ कर भाग निकला। घायल भांजी को सीएचसी सेमरियावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसओ सर्वेश राय ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के कुसौना खुर्द गांव निवासी 40 वर्षीय अतीकुर्रहमान पुत्र सादिक अली सोमवार को अपनी 38 वर्षीय भांजी अजमतुन्निशा पत्नी मेंहदी हसन को बाइक से दवा कराने बस्ती ले गए थे। देर शाम मामा-भांजी घर लौट रहे थे। अभी लोग दुधारा क्षेत्र के खटियावां के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से गुजरे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चला रहे अतीकुर्रहमान की मौत हो गई। भांजी अजमतुन्निशा घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि मौके से भागे दूसरे बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइक कब्जे में है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें