फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नंदौर-मेंहदावल मार्ग पर खरवनिया के पास शनिवार शाम अनियंत्रित टेंपो पलटने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। उसे मेंहदावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नंदौर निवासी 55 वर्षीय कन्हैया वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा और 35 वर्षीय मेराज शनिवार को टेंपो से मेंहदावल जा रहे थे। अभी खरविनया के पास पहुंचे ही थे कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। मेराज का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ ने बताया कि हादसे में कन्हैया की मौत होने की सूचना मिली है, लेकिन परिजन शव घर उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें