फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माहनपार और झांझापार के बीच हुआ हादसा
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के रहने वाला था छोटेलाल
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के माहनपार और झांझापार के बीच में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। बाद में सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बडहरा गांव निवासी 26 वर्षीय छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय मुराली सोमवार को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में अपनी बहन के घर एकमा गांव गया था । शाम को साइकिल से सामान खरीदने माहनपार चौराहे पर जा रहा था। झांझापार के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर बघौली चौकी इंचार्ज खुश मोहम्मद भी सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। भाई सोहन ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर भाग निकला। तीन भाइयों में सबसे छोटा छोटेलाल मजदूूरी करता था। उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी कोशिल्या का रो- रो कर बुरा हाल था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें