संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के रमवापुर गांव के सामने बीएमसीटी मार्ग पर पैदल जा रही वृद्घा की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
रमवापुर निवासी रामजनम पुत्र रामभवन ने बताया कि सोमवार को गांव के सामने बीएमसीटी मार्ग पर राम अवध के घर पास उसकी 65 वर्षीय मां सवारी देवी पैदल जा रही थी। उसी दौरान बस्ती की तरफ से गुजरे बाइक सवार ने उसकी मां को टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मां की मौत हो गई। निकट के अस्पताल मां को ले गए ,जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। लोग मां के शव को उठा कर दरवाजे पर ले गए। पीड़ित बेटे ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ छोटेलाल राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया। पीड़ित बेटे की तहरीर पर बाइक चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद