धनघटा थाना क्षेत्र के तेजपूर गांव में मृतक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
स्वीच बोर्ड में प्लग लगाते समय आया चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में रविवार दोपहर करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
तेजपुर निवासी रामसुरेश का 13 वर्षीय बेटा गोविंद घर में लगे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी समय तार शॉर्ट हो गया और किशोर करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता रामसुरेश परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में रहते हैं। बेटे की मौत से माता गेना देवी रह रह कर अचेत हो जा रहीं थी। बहन आरती, पूजा, लक्ष्मी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे है। गोविंद की मौत की सूचना लोगों ने उसके पिता को मुंबई में दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। प्रधान प्रतिनिधि उमेश ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर शाम को गोविंद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।