फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित कुईकोल तिराहे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित कुईकोल तिराहे के निकट रविवार को बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल महिला को जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया। जहां से गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी मुकुत पुत्र लालमन वर्मा 45 वर्ष बाइक से खलीलाबाद से मगहर कस्बे की तरफ जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर बौरव्यास निवासी कुसुम 40 वर्षीय बैठी थीं। अभी वह नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कुईकोल तिराहे के निकट पहुंचे ही थे कि उसकी बाइक दूसरे बाइक से टकरा गई। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार मुकुत सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मुकुत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें